HARIYANA : हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इन हत्याओं के पीछे का कारण रिटायर्ड फौजी की बहू सुनीता और किरायेदार कृष्ण कांत तिवारी के बीच अवैध संबंध रहा है। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। विमलेश को जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को की गई थी हत्या
गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
दो दिन की रिमांड पर फौजी
फौजी दो दिन की रिमांड पर पुलिस हिरासत में है। पुलिस के अनुसार, पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबध थे। जानकारी उसे जनवरी 2021 में हो गई थी। उसी के बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था। उसने न मकान खाली किया और न ही दस माह से मकान का किराया दिया था। वह इस मकान में ढाई साल से 5500 रुपये महीने का किराएदार है।
किरायेदार के साथ बहू को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले गांव से वापस आने के बाद उसने अपनी बहू को कृष्णकांत के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी घटना के बाद उसने बहू की तेज धारदार हथियार से हत्या करने को योजना तैयार कर ली थी। 23 अगस्त को छह बजे उसका बेटा खाटू श्याम गया था। उसी रात उसने दो बजे पहले पुत्रवधू की हत्या की, बाद में ऊपर जाकर किरायेदार व उसकी पत्नी अनामिका व दोनों बेटियों सुरभि और विधि पर धारदार हथियार से हमला किया। रिटायर फौजी इन सभी को मरा समझ कर थाने पहुंच गया।
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:Hospital में एडमिट हुए अभिषेक बच्चन, श्वेता और बिग बी पहुंचे अस्पताल
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने की पहल करें सीएम : अजय मारू
Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Read more:ट्रेन में TTE को दिल दे बैठी लड़की, धोखा के बाद उठाया ये कदम…
Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो
Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग
Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…
Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो






