Bihar : ग्रामीण बैंक में लूटमार करने की मिली गुप्त सूचना पर रेस हुई पुलिस ने तीन बदमाशों को दो लोडेड पिस्टल और 18 जिंदा गोलियों के साथ अरेस्ट कर लिया। इन बदमाशों ने गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़ई पट्टी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की प्लानिंग बनाई थी। इसी बीच गोपालगंज के SP स्वर्ण प्रभात को अपने खुफियाओं से यह मैसेज मिल गया। इसके बाद गठित स्पेशल टीम ने रेड कर तीन बदमाशों रोहित कुमार उर्फ अभिषेक यादव, आदित्य कुमार एवं रितिक कुमार को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी प्लानिंग को लेकर की गई तैयारी पर सारी बातें पुलिस को बता दी। ये तीनों बदमाश सिवान के कुख्यात अपराधकर्मी गोलू सिंह और विशाल सिंह के गैंग के सदस्य हैं। इस बात का खुलासा आज SP स्वर्ण प्रभात ने मीडिया के सामने किया।
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साथ धधक उठी पटाखे की कई दुकानें, 15 गाड़ियां भी खाक
इसे भी पढ़ें : ईशान किशन की छुट्टी, भरत और जुरेल को मिली जगह
इसे भी पढ़ें : UGC और CSIR नेट पास छात्रों को प्रतिमाह मिलेंगे 25 हजार










