GARHWA : गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग गांव में मंगलवार को मजिस्ट्रेट बेलासिस केरकेट्टा की उपस्थिति में दफनाए गए 8 साल के बच्चे का शव निकाला गया। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को बताए बिना शव को जंगल में दफना दिया था। परिजनों की मानें तो बच्चे की मौत पोखरा में नहाने के दौरान हो गई थी।
गहरे पानी में डूबकर हो गई मौत
जानकारी के मुताबिक, घोड़दाग गांव निवासी अवध यादव का बेटा कृष्ण कुमार सोमवार को नजराही पोखरा के पास गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसी दिन चटनियां वन क्षेत्र में शव को दफना दिया था। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को पोखरा से निकालने की कार्रवाई की गई।
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…















