Kohramlive : गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिरोशी लॉकहाइमर के अनुसार Android 14 सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। उन्होंने पुष्टि की है कि कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए डिजाइनिंग कर रही है। इससे पहले SpaceX और T-Mobile ने कुछ वक्त पहले अनाउंस किया था कि ये स्मार्टफोन्स पर डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी लेकर आएंगे।
Apple के पास पहले से ही iPhone 14 सैटेलाइट कनेक्टिविटी
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple के पास पहले से ही iPhone 14 पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी मौजूद है। बता दें कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी की मदद से स्मार्टफोन्स सेल्युलर नेटवर्क के बिना कॉल और मैसेज कर सकते हैं।
Android 14 में मिलेगा अलग एक्सपीरियंस
Lockheimer ने संकेत दिया है कि सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होने वाले स्मार्टफोन का यूजर्स एक्सपीरियंस रेगूलर सेलुलर कनेक्टिविटी से काफी अलग होगा। स्पेसएक्स और टी-मोबाइल ने की पार्टनर्शिप
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स और टी-मोबाइल ने भी अमेरिका में फोन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी लाने के लिए पार्टनर्शिप की है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने देश के दूरदराज के हिस्सों में मोबाइल यूजर्स को वायरलेस कनेक्टिविटी देने के लिए हजारों स्टारलिंक सैटेलाइट का उपयोग करने की योजना बनाई है। यह सेवा 2023 की दूसरी छमाही तक टेक्स्ट मैसेज में पेशकश की जा सकती है।
ऐलन मस्क ने किया ट्वीट
ऐलन मस्क ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि स्टारलिंक V2 सर्विस 2023 में दुनिया भर में डैड एरिया को खत्म करने की योजना के साथ शुरू की जाएगी। उन्होंने स्टारलिंक के साथ काम करने के लिए अन्य कैरियर को खुला निमंत्रण दिया है। iPhone 14 का हार्डवेयर टेस्ट पूरा ऐपल आगामी iPhone 14 सीरीज पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी की पेशकश करने का भी इच्छुक है।
इसे भी पढ़ें :डबल धमाके से दहला अफगानिस्तान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :खुलने के पहले धधक उठा बैंक… देखें
इसे भी पढ़ें :कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें :पैदल चल रहे राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला डाला








