spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पैदल चल रहे राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला डाला 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 14 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इनमें 7 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मोडासा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मृतक व घायल पंचमहाल जिले के रहने वाले हैं।

कार के खंभे से टकराने से कई बचे

हादसे में बचे श्रद्धालुओं ने बताया कि कार बहुत स्पीड में सामने से आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में आ पहुंची। 14 लोग कार की चपेट में आए। इसके बाद कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। अगर कार खंभे से नहीं टकराती तो उसकी चपेट में और और अधिक श्रद्धालु आते।

लगातार 20 घंटे से कार चला रहा था ड्राइवर

हादसे में 7 लोगों की जान लेने वाली इनोवा कार का ड्राइवर 20 घंटे से लगातार गाड़ी चला रहा था। वह पुणे से उदयपुर जा रहा था और नींद पूरी न होने के चलते उसे झपकी आ गई। उसकी यही गलती इस बड़े हादसे की वजह बनी। हादसे के बाद चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने खुद डॉक्टर को यह बात बताई।

मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता की घोषणा करते हुए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अरावली जिले के मालपुर के पास अंबाजी दर्शन के लिए पैदल यात्रियों की घटना अत्यंत दुखद है। हादसे में जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद देगी।

इसे भी पढ़ें :Online खाना मंगाया तो मिली… Delivery Boy ने बताई सच्चाई

इसे भी पढ़ें :Jasprit Bumrah होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर

इसे भी पढ़ें :खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...