spot_img

कई राज्‍यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह आज यानी 2 सितंबर को लक्षद्वीप, 3 सिंतबर को को मेघालय, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और 4 तारीख को उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश व असम में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

IMD की एडवाइजरी

भारी बारिश के चलते सड़के नालों का रूप धारण कर सकते हैं। निचले इलाकों को भारी जलप्रवाह का सामना करना पड़ेगा। साथ ही शहरी इलाकों के अंडरपास भारी बारिश के कारण भी बंद हो सकते हैं।

  • भारी वर्षा के कारण वाहन चलाते समय सही से देखने में समस्या आ सकती है, जो क‍ि सड़क दुर्घटना का कारण बन सकता है।
  • भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव होगा, इससे यात्रा में अधिक समय लग सकता है और प्रमुख शहरों में यातयात व्‍यवस्‍था ठप पड़ सकती है।
  • कच्ची सड़कों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।
  • भारी बाढ़ की वजह से कुछ क्षेत्रों में फसलों को और बागों को बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • भारी बारिश होने की वजह से क्षेत्रों में किनारे बह रही नदियों में बाढ़ आने की संभावना है।

जानिए ये उपाय

  • अगर आपको किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना है तो सबसे पहले अपने मार्ग के मौसम की और ट्रैफिक की जांच कर लें।
  • भारी वर्षा के कारण बनाए गए ट्रैफिक के नियमों का और यातायात सलाह का पालन अवश्य करें।
  • उन क्षेत्रों में जाने से बचें, जहां अक्सर भारी बारिश के मौसम में बाढ़ का सामना करना पड़ता है।
  • मॉनसून के दौरान वाहन के वाइपर का काम करना बहुत जरूरी है। अगर उसमें कोई भी दिक्कत है तो तुरंत ठीक करा लें।
  • बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवा का रिस्क बना रहता है। इसलिए ऐसे मौसम में हमें बाहर कम निकलना चाहिए और अपने वाहन को भी बाहर नहीं खड़ा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Online खाना मंगाया तो मिली… Delivery Boy ने बताई सच्चाई

इसे भी पढ़ें :Jasprit Bumrah होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर

इसे भी पढ़ें :खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...