spot_img

सर्वेश ठाकुर को गोलियों से भून डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Samastipur : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को दूध सेंटर संचालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान रोहुआ पश्चिमी गांव निवासी सर्वेश ठाकुर (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दूध संचालक अपने काम में बिजी था तभी उसी दौरान एक बाइक से पहुंचे दो हथियारबंद बदमाशों ने सेंटर पर रुकर पूछा कि सर्वेश ठाकुर कौन है? नाम जानने के बाद बदमाशों ने दूसरे व्यक्ति को जाने के लिए कहा। जैसे ही दूसरा व्यक्ति वहां से हटा की बदमाश सर्वेश ठाकुर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मौके पर ही सर्वेश ठाकुर की मौत हो गई। सर्वेश ठाकुर को चार गोली लगी। घटना समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिवार सहित गांव के अन्य लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा कारतूस और चार खोखा मिला है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

25 अगस्त को भी सर्वेश ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था

बता दें कि बीते साल 25 अगस्त की शाम दुग्ध संचालक सर्वेश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए वारिसनगर पीएचसी ले गए थे जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। वहां नर्सिंग होम में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई थी। घटना को लेकर सर्वेश ठाकुर ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने गांव के ही अमरज्योति ठाकुर व उसका बेटा आनंद कुमार उर्फ कुणाल, अमन कुमार उर्फ राजा को आरोपित किया था।  सर्वेश ठाकुर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि वह गांव में ही दुकान पर राज फ्रेश कंपनी का मिठाई, दुग्ध सहित अन्य सामग्री बेचता है। 25 अगस्त की शाम अमर ज्योति ठाकुर दुकान पर मिठाई लेने आया तो उसको मिठाई दी। मिठाई का पैसा मांगने पर कहा कि बाद में देगा तो सर्वेश ने मिठाई नहीं दी। इसके बाद अमर ज्योति ठाकुर धमकी देकर चला गया था। इसके बाद अमर ज्योति ठाकुर व उसके दोनों बेटे ने घेरकर उसपर हमला किया था।

इसे भी पढ़ें :Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani को SIT टीम ने भेजा समन

इसे भी पढ़ें :विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हुई रोका सेरेमनी, ऐसा था आयोजन

इसे भी पढ़ें : कल नहाए-खाए से होगी छठ महापर्व की शुरुआत,नोट कर लें पूजन सामग्री लिस्ट

इसे भी पढ़ें : अवैध बालू लदा ट्रैक्‍टर नहीं छोड़ा तो पुलिस के साथ कर दिया…

इसे भी पढ़ें : T-20 World Cup : ऐसे टूटा साउथ अफ्रीका का सपना टूटा

इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर

इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...