spot_img

‘सरकार’ ने किया सरेंडर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अनिल भुईयां उर्फ अनिल रिखियासन उर्फ सरकार यानी आंतक की गाथा लिखने का दूसरा नाम। इसका नाम सुन ही लोग कांप उठते थे। सितमगरों में भी इसके नाम का भय था। गांव का सीधा-साधा छउआ देखते ही देखते बड़का माओवादी बन गया। 28 साल के सरकार ने साल 2009 में टीपीसी ज्वाइन किया। वह संगठन का सक्रिय सदस्य था। संगठन से जुड़ते ही उसने कोहराम मचाना शुरू कर दिया। साल 2011 में मालन जंगल में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। इसके बाद साल 2012 में लातेहार के जंगल में लगातार तीन दिनों तक भाकपा माओवादियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। 2017 में अपने ही संगठन के सब जोनल कमांडर सागर गंझू सहित सात दस्ता सदस्यों को गोली से उड़ा दिया था। वहीं उनके हथियार लूट कर अपना अलग नया संगठन बना लिया। नाम रखा जेजेएमपी। पुलिस के साथ हुए एक मुठभेड़ में सरकार ने पुलिस का ही हथियार लूट लिया था।

मूल रूप से हजारीबाग के बड़कागांव के पलांडू गोसाईं बलिया का रहने वाले खूंखारअनिल भुईयां उर्फ सरकार ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। उसने हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे के सामने हथियार डाल दिया। पुलिस से लूटा हुआ 0.303 रायफल और 10 गोलियां उसने पुलिस को दे दी। पुलिस को दिये अपने बयान में सरकार ने कई राज उगले हैं। उसने बताया कि संगठन अपने लाइन, नीति और सिद्धांत से भटक चुका है। काफी भेदभाव भी होने लगा है। उसी से नाराज होकर और सरकार की सरेंडर पॉलिसी ‘नई दिशा- एक नई पहल’ से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बताया कि बाहरी लोगों को संगठन में ज्यादा तरजीह मिल रही थी। उसके खिलाफ झारखंड पुलिस के फाइल में कुल 16 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, लेवी वसूलना आदि शामिल है।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री कल जारी करेंगे JAC 10th, 12th का Result

इसे भी पढ़ें : अग्निवीरों का जुलाई से रजिस्ट्रेशन, यहां डाउनलोड करें Recruitment Notification

इसे भी पढ़ें : Agnipath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती की डिटेल, मिलेंगी ये सुवधा

इसे भी पढ़ें : अब इन स्टूडेंट्स को हर महीने मिलेगा 12 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता

इसे भी पढ़ें : Agneepath Yojna पर सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीरों’ को 10% आरक्षण का ऐलान

इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें : 13 भाषाओं में होगा CUET (UG), (PG) में मिलेगा दो भाषाओं का ऑप्शन, जानें कामयाब होने का तरीका

इसे भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...