spot_img
spot_img
spot_img

सरेराह युवती को चा’कू से गोद डाला… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सहेलियों के सामने ही युवती को उसके प्रेमी ने चाकू से गोद डाला। शादी से मना करने पर प्रेमी ने लड़की पर चाकू के दनादन 12 वार किए। जिसके बाद 22 साल का चंदन मौके से भाग गया। लहूलुहान लड़की वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दिल दहला देने वाला यह वाक्या सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। घटना के बाद चंदन और उसका परिवार फरार है। पुलिस उन्हें खोजने में जुटी है।

घटना के बाद जो बातें सामने आई उसके अनुसार संदेही गुनहगार चंदन और युवती का 4 साल से चक्कर चल रहा है। करीबन एक साल पहले इसकी भनक युवती के घरवालों को लग गई। बात पंचायत तक पहुंची। पंचायत ने दोनों को अलग-अलग रहने को कहा। लेकिन चंदन को यह बात रास नहीं आई। उसने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। 6 महीने पहले उसने कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल दी। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी। इस बात से दोनों घरों में टसल और बढ़ गई।

बीते कल युवती अपनी कुछ सहेलियों के साथ गांव में ही आयोजित एक शादी‎ समारोह में दुल्हन को मेहंदी लगाने जा रही थी। तभी बीच रास्ते में चंदन ने उसे रोक लिया। वह उससे शादी के लिए कहने लगा। इस पर युवती ने मना कर दिया। उसकी सहेलियां कुछ समझ पाती इससे पहले ही चंदन ने इस कांड को अंजाम दे डाला।

इसे भी पढ़ें : मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, क्या बोली पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो की 8 दिनों की रिमांड खत्म, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : SP ने बदल डाले 21 अधिकारियों के कंधों पर लगे बैच… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, क्या बोलें SP देखें…

इसे भी पढ़ें : JAC ने आउट किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, ये रहें टॉपर…

इसे भी पढ़ें : जवान युवक की ऐसी मौत, परिवार में मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 की ट्रॉफी हुई CSK के नाम, टीम ने ऐसे जीता मैच… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...