spot_img

अरेस्ट होगी सपना चौधरी! जानिए क्या है मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  लेकिन अब सपना चौधरी पर अपने फैंस का दिल तोड़ने का आरोप लगा है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। लखनऊ की एक कोर्ट ने कथित तौर पर बिना बताए प्रोग्राम कैंसल करने और दर्शकों का पैसा वापस नहीं किए जाने की शिकायत पर सपना के खिलाफ यह वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को 22 नवंबर तक सपना को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया है।

खबरों के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2018 को दरोगा फिरोज खान ने इस मामले की एफआईआर थाना आशियाना में दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। बता दें, यह मामला 13 अक्टूबर 2018 पहले का है। मुकदमे में आरोप था कि सपना चौधरी को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। इसके लिए 300 रुपए प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे।

सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए स्मृति उपवन मेंहजारों की संख्या में दर्शक आए थे, लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का धन वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया था। हालांकि, उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है। अब सपना चौधरी समेत अन्य सभी अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट आरोप तय करेगी।

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...