GARHWA : गढवा के डीसी रमेश घोलप की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, जल जीवन मिशन, मिशन अमृत सरोवर तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत अन्य कई विषयों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से माननीय सांसद पलामू लोकसभा क्षेत्र विष्णु दयाल राम तथा जिले स्तर से अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर आलोक कुमार, निदेशक डीआरडीए, दिनेश सुरीन तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे। सांसद ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि सांसद आदर्श ग्राम को सभी सुविधाओं से युक्त कर उसे बेहतर स्वरूप दिया जाए।
बंशीधर महोत्सव पर चर्चा
सांसद ने कहा कि बंशीधर महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य स्तर से राशि आवंटित की जाती है। ऐसे में उक्त संदर्भ में पत्राचार करते हुए इसकी मांग की जाए। इस पर डीसी द्वारा बताया गया कि महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार को पत्र प्रेषित किया जा चुका है साथ ही गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिसे अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर की निगरानी में जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा।
जल जीवन मिशन का लिया गया जायजा
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में पेयजल एवं स्वच्छता, विभाग द्वारा किए गए कार्य का जायजा लिया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कतिपय सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, परंतु इसमें निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इस संदर्भ में भी उपस्थित पदाधिकारियों से जायजा लिया गया।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल, अनुसंधान प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी -सह- जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, एनएचएआई के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, डीआरडीए के कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…
इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस
इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…
इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो












