spot_img
spot_img
spot_img

सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा,कहा -14 की उम्र में हुआ था रेप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वर्तमान में सोमी अली चलाती हैं ‘नौ मोर टीयर्स’ नाम का एनजीओ, सलमान की रही हैं गर्लफ्रेंड

कोहराम लाइव डेस्क : दर्शकों और श्रोताओं के लिए चौंकाने वाली खबर। 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने यह खुलासा किया है कि जब वह 5 और 9 साल की थीं, तब उनका यौन शोषण किया गया था। 14 साल की उम्र में उनका रेप भी हुआ था। गौरतलब है कि 44 वर्षीय सोमी वर्तमान में ‘नो मोर टीयर्स’ नाम से एनजीओ चलाती हैं। इसके माध्‍यम से वह रेप पीडि़त और यौन शोषण के शिकार बच्चों की रक्षा करती हैं। वह सलमान खान की गर्लफ्रेंड भी रही हैं।

इसे भी पढ़ें :ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

यौन शोषण के खिलाफ एक्‍शन भी हुआ था

सोमी ने एक इंटरव्‍यू में कहा है, ‘मेरा पहला यौन शोषण पाकिस्तान में हुआ था। उस वक्त मैं 5 साल की थी। मैंने मम्मी-पापा को इसके बारे में बताया। एक्शन भी लिया गया था। पेरेंट्स ने मुझसे कहा था- ‘बेटा ये किसी को बताना नहीं’। मेरे दिमाग में यह कई सालों तक रहा। मैं सोच रही थी कि क्या मैंने कुछ गलत किया था। मैंने अपने पेरेंट्स को क्यों बताया। पाकिस्तान और भारत की संस्कृति बहुत ही छवि आधारित है। वे मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पाई। 9 साल की उम्र में फिर ऐसी ही घटना हुई और फिर 14 की उम्र में भी।‘

डोमेस्टिक वायोलेंस के शिकार लोगों की मदद के लिए बनाई संस्‍था

2007 में सोमी ने ‘नो मोर टीयर्स’ संस्‍था की शुरुआत की थी। डोमेस्टिक वायोलेंस के शिकार लोगों की मदद के लिए यह संस्‍था बनाई। पिछले 14 सालों में उनकी संस्था ने हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

15 साल की उम्र में देखी मैंने प्‍यार किया’ फिल्‍म

सोमी जब 15 साल की थीं, तब उन्होंने सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी और उन्हें दिल दे बैठीं। सलमान से शादी की चाहत लिए वे मुंबई आईं और काम की तलाश करने लगीं। इसी दौरान एक स्टूडियो में उनकी मुलाकात सलमान से हुई। करीब 8 साल तक सोमी सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ने फिल्म ‘बुलंद’ (1992) में साथ काम किया, जो आज तक रिलीज नहीं हो सकी।

10 हिन्‍दी फिल्‍मों में किया काम

बॉलीवुड फिल्मों में करियर नहीं, बल्कि सलमान खान के प्रभाव ने सोमी को पाकिस्‍तान से इंडिया खींच लाया था। 1991 से 1997 के बीच उन्होंने ‘अंत’, ‘किशन अवतार’, ‘तीसरा कौन’, ‘आंदोलन’ और ‘अग्निचक्र’ जैसी करीब 10 फिल्मों और कुछ विज्ञापनों में काम किया था।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...