spot_img

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया अमृत महोत्सव का आगाज  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूरी होने के 75 सप्‍ताह पहले शुरू हो रहा महोत्‍सव

कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के वास्‍ते हो रहे अमृत महोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि  अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पूर्व प्रारंभ हुआ है। यह 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा। पीएम ने इस अवसर स्‍वतंत्रता का नाम लेते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भी नमन किया। मोदी ने कहा कि यह महोत्सव वैश्विक शांति और राष्ट्र के विकास का महोत्सव है। इस महोत्सव की शुरुआत दांडी मार्च की वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। उस यात्रा को याद करने के लिए आज एक बार फिर से मार्च का आयोजन किया जाना है।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

राष्‍ट्र के रूप में भारत के लिए पवित्र अवसर

पीएम ने कहा कि आज एक राष्ट्र के रूप में भारत के लिए यह पवित्र अवसर है। अंडमान की सेल्युलर जेल, मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान, यूपी का मेरठ, काकोरी और झांसी, पंजाब के जलियांवाला बाग समेत कितने ही स्थानों पर एक साथ इस महोत्सव का श्रीगणेश हो रहा है। मैं देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दौरान मोदी ने दांडी मार्च को भी हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 1930 के महात्मा गांधी के दांडी मार्क के 386 किलोमीटर के रूट पर जाएगी और 6 अप्रैल को दांडी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

हमने दुनिया में किसी को दर्द नहीं दिया

आजादी के अमृत महोत्सव को भारत की आत्मनिर्भरता का उत्सव करार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन के मामले में भारत की क्षमता का दुनिया को फायदा मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने दुनिया में किसी को दर्द नहीं दिया है, लेकिन दुनिया के दर्द को खत्म करने के लिए हम खुद को खपा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...