सोते वक्‍त मुंह से निकले लार, तो देर से पचने वाले भोजन से करें किनारा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  सेहत में समय-समय पर उतार-चढ़ाव का आना स्‍वाभाविक है। यह सामान्‍य रूप से दूर हो जाता है। कभी-कभी परेशानी गंभीर हो, तो डॉक्‍टर से सलाह लिये बिना हमें अपने से कुछ नहीं करना चाहिए। हम जानते हैं कि लार ग्रंथिया हमारे पाचन तंत्र का हिस्‍सा होती है। ये भोजन का पाचन करती हैं। अक्‍सर सुनने में आता ह कि कुछ बच्‍चों और बड़े लोगों को भी रात में सोते वक्‍त लार मुंह से बाहर निकलता है।

चिकित्‍सकीय दृष्टि में इसके कई कारण होते हैं, पर गरिष्‍ठ भोजन करने से भी यह स्थिति उत्‍पन्‍न होती है। खाने-पीने की किसी वस्तु या दवा से एलर्जी होने, मानसिक टेंशन, ड्रग्स या एल्कोहल लेने व नींद में कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है। यह किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। अत: गरिष्‍ठ यानी देर से पचने वाले भोजन से तो दूर रहना ही चाहिए, हमें इसे लेकर डॉक्‍टर का परामर्श अवश्‍य ले लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : फिल्म एमएस धोनी के एक और एक्‍टर ने किया सुसाइड, वीडियो शेयर कर बतायी थी ये बात…

क्‍यों मुंह से बाहर निकलता है लार

चिकित्सा विज्ञान में लार बहने की प्रक्रिया को सियालोरेहिआ (sialorrhea) कहा जाता है। सामान्‍यत: बच्‍चों में यह समस्या अधिकतर दांत निकलने के समय देखी जाती है या फिर जिनमें मांसपेशीय या तंत्रिका संबंधी समस्या जैसे सेरेब्रल पाल्सी होती हैं। मुंह से लार एक ग्लैंड्स के कारण निकलती है, जो सोते समय अधिक लार का निर्माण करती है। दिन के समय लार को व्यक्ति निगल लेता है, लेकिन नींद में नसों के शिथिल होने की वजह से लार सीधे मुंह के बाहर बहने लगती है।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

प्रयास करें कि पेट रहे साफ

पाचन ठीक से नहीं होने के कारण इनडाइजेशन यानी अपच की शिकायत होती है। हमेशा कोशिश करें कि पेट हमेशा साफ रहे। मुंह से लार बहने की समस्या को दूर करने के लिए दिन में 3-4 बार दो से तीन तुलसी के पत्तों को चबाकर थोड़ा सा पानी पी लें। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से भी लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें :  CTET Exam की उत्‍तर कुंजी शीघ्र जारी होगी, जानें Passing criteria

आंवला पाउडर भी लाभदायक

मुंह से लार बाहर आने की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए आंवला पाउडर का सेवन  भी लाभदायक होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को तंदुरुस्‍त करखता है। खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने से आराम मिलता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि