spot_img

कान में साल फूल, दिल में प्रकृति, सिरम टोली में क्या बोले CM… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित ऐतिहासिक सरना स्थल पर सरहुल का पावन उत्सव श्रद्धा और परंपरा के रंग में डूबा नजर आया। CM हेमंत सोरेन अपनी MLA पत्नी कल्पना सोरेन के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सरहुल की परंपरा के तहत पाहन ने पूजा संपन्न कराई और मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) का फूल खोंसकर आशीर्वाद दिया। यह पल प्रकृति और इंसान के गहरे रिश्ते का जीवंत प्रतीक बन गया। CM ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़े रहने और उसे संवारने का संकल्प है। उन्होंने कहा “प्रकृति से ही जीवन की शुरुआत होती है और उसी में अंत भी,”। उन्होंने आगे कहा कि यह महोत्सव आदिवासी संस्कृति, सामुदायिक एकता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। राज्य सरकार इन परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर कोई सरहुल के रंग में रंगा नजर आया।

इसे भी पढ़ें : अब मनमानी स्कूल फीस पर लगेगी ब्रेक… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...