spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी करती रही इंतेजार, वापस नहीं लौटा सुबोध… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : मेला देखने घर से निकला सुबोध दत्ता उर्फ रिंकू दत्ता वापस घर नहीं लौटा। पत्नी और घरवाले पूरी रात इसी इंतेजार में थे कि सुबोध अब आएगा तब आएगा। उसे हर संभावित जगहों पर खोजा भी गया पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह उठते ही घरवालों को एक खबर मिली। जिसे सुन उनका जी घबराने लग। किसी ने कहा कि एमजीआर रेलवे लाइन के पास एक डेड बॉडी मिली है। यह रेलवे लाइन रांगा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में है। यह सुन तुरंत वे लोग मौके पर पहुंचे। डेड बॉडी सुबोध की ही निकली। यह सब देख मानो उन्हें काठ मार गया हो। मौके पर बरहेट और रांगा थाना की पुलिस पहुंची।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार बुधवार अहले सुबह रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। खबर पाकर मौके रांगा के थानेदार अमन कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे। मृत युवक के शरीर पर कहीं कटने या चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करीब 36 साल के सुबोध का घर बरहेट थाना क्षेत्र के कृष्णा रोड में है। घरवालों ने बताया कि कल रात करीबन 9 बजे सुबोध अपने दोस्तों के साथ बरहेट में आयोजित मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। निकलने के थोड़ी देर बाद उससे हमारी फोन पर बात भी हुई। लेकिन फिर अचानक फोन स्विच ऑफ आने लगा।

उसकी बाइक घर के पास ही मिली। लेकिन डेड बॉडी घर से काफी दूर कुंवरपुर में। यह हत्या है या कुछ और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मौके पर डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया जाएगा। सुबोध की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। सबसे बुरा हाल उसकी बीवी का है। मामला साहिबगंज से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें :पत्नी करती रही इंतेजार, वापस नहीं लौटा सुबोध… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :IMD Alert! बेमौसम होती रहेगी अभी बरसात…

इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेट किया यह काम, देखें…

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक तपोवन मंदिर बदलेगा रूप रंग, तैयार है एक्शन प्लान : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ पॉलिना म*र्डर केस : बंगाल का ASI गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के कारोबारियों में हड़कंप, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...