spot_img

पाकुड़ पॉलिना म*र्डर केस : बंगाल का ASI गिरफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में पॉलिना मरांडी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक ASI को गिरफ्तार किया है। इसका नाम माधव सिंघा है। माधव वर्तमान में प.बंगाल के बीरभूम जिला के थाना में ASI के रूप में पदस्थापित था। उसका घर बीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार थाना के बैधनाथपुर गांव में है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर उसे पाकुड़िया थाना लाया गया और पूछताछ हुई। पूछताछ के क्रम में वह टूट गया और उसने पोलिना की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। जिसके बाद उसे पाकुड़ कारा भेज दिया गया।

इस कांड का खुलासा पॉलिना मरांडी के कॉल डिटेल रिपोर्ट से हुआ। कॉल डिटेल से पता चला कि पॉलिना के नंबर से ज्यादा बार माधव के नंबर पर फोन गया था। पॉलिना की हत्या 14 मार्च की रात को तलवा स्थित उसके घर में हुई थी। उस रात भी माधव का लोकेशन वहीं मिला। मर्डर में माधव सिंघा के साथ एक अन्य व्यक्ति का भी हाथ हैं। बताया जा रहा है की दोनो के बीच तीन वर्षो से नजदीकियां थी। घटना की रात दोनो अलग-अलग गाड़ियों से रामपुरहाट से तलवा स्थित पॉलिना के घर पहुंचे और पहले से तय योजना के मुताबिक वहां एक और व्यक्ति की मदद से देर रात पॉलिना की हत्या कर दी। आगे पुलिस अन्य व्यक्ति का इस मर्डर से लेना-देना है कि नहीं यह जांच कर रही है। ASI ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

यहां याद दिला दें कि बीते 14 मार्च को पोलिना मरांडी की डेड बॉडी उसके ही घर में मिली थी। किसी धरदार हथियार से उसका गला रेता गया है। 30 साल की पोलिना का घर पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र तलवा पावर हाउस के पास है। शव सड़ी-गली हालत में था। आसपास के लोगों ने बताया कि 30 साल की पोलिना मरांडी ने दो शादी की थी। पहली शादी पाकुड़िया के हरिपुर और दूसरी शादी महेशपुर के रतनपुर में की थी। दोनों पतियों से वह अलग हो चुकी थी। वह अपने एक बेटे के साथ तलवा में रहती थी। वर्तमान में उसका बेटा हॉस्टल में रह रहा है। एक सप्ताह पहले ही पोलिना असम से वापस लौटी थी। वह असम में काम करती थी।

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के कारोबारियों में हड़कंप, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 घंटे…

इसे भी पढ़ें : शिक्षित राज्य से ही पूरी होगी विकसित राज्य की परिकल्पना : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : CBSE अब लागू करेगा NCFFS, स्कूलों को सर्कुलर जारी…

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : खाली पेट खाएं लहसुन की एक कली, कभी पास भी नहीं आएंगी ये 4 बीमारियां

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...