Simdega (Pawan Thakur) : जिले के ठेठईटांगर पुलिस को सूचना मिली कि गांजा की एक बड़ी खेप की तस्करी हो रही है। एक गाड़ी में तस्कर गांजा भर कर ओडिशा से नेपाल जाने वाले हैं। उन्हें झारखंड, बिहार और यूपी होते हुए नेपाल जाना है। मिली सूचना पर एक्टिव हुई ठेठईटांगर पुलिस ने तुरंत गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। गुरूवार को एनएच 143 पर पण्डरीपानी टापूडेगा प्रधानटोली के पास चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा Safari आती दिखाई दी। गाड़ी का नंबर OD-05F-1777 है। उसमें 2 लोग सवार थे। उसे रुकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने चेकपोस्ट से थोड़ा पहले ही गाड़ी रोक दी। गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर दोनों भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को धर दबोचा। Safari की तलाशी ली गई तो पुलिस भी दंग रह गई। अंदर 29 पैकेट में रखे हुए थे 109 किलो 400 ग्राम गांजा। बाजार में जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख 70 हजार रूपये है। वहीं गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम संतोष कुमार (28) और मो रिजवान खान (28) बताया। दोनों यूपी के अमेठी के रहने वाले हैं।
पुलिस को दिये अपने बयान में तस्करों ने खुलासा किया कि गांजा को ओडिशा से लेकर चले थे। झारखंड, बिहार होते हुए पहले यूपी के अमेठी पहुंचना था। वहां से उक्त गांजे को नेपाल भेजना था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं दोनों गांजा तसकरों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे खिलाफ जांच हो तो वह CBI करे’
इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो








