भोपाल : सगाई टूटने से नाराज एक SAF जवान ने युवती के घर में घुसकर अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की। जिसमें युवती के भाई की मौत हो गई, वहीं मां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। मामला मध्य प्रदेश के भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती की शादी आरोपी SAF जवान के साथ तय हुई थी। 2 मई को दोनों की शादी होना थी। लेकिन SAF जवान की हरकतों से परेशान होकर युवती ने उससे सगाई तोड़ ली। युवती का आरोप है कि SAF जवान शादी से पहले ही उसपर कई प्रकार की बंदिशें लगा रहा था। जिससे वो परेशान हो गई। अंतत: उसने सगाई तोड़ने का फैसला लिया।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर
सगाई टूटने से नाराज SAF का जवान बीती रात अपनी सर्विस राइफल लेकर युवती के घर में घुसा और फायर कर दी। इसमें युवती के भाई को पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से जख्मी है। हंगामे के बीच युवती के परिजनों ने जवान से राइफल छीन ली, जिससे कई और लोगों की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी














