spot_img
spot_img
spot_img

भिक्षा मांगने पहुंचा साधु निकला महिला का पति, 22 साल बाद देखी तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : 22 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब एक व्यक्ति अचानक से गांव पहुंच गया। गांव का सीधा साधा युवक अब साधु बन चुका था। साधु के वेश में पहुंचे शख्स को गांव के लोग तो पहले पहचान नहीं सके। पर जैसे ही वह भिक्षा लेने के लिए अपनी पत्नी के पास पहुंचा, पत्नी देखते ही उसे पहचान गई। 22 साल बाद पति को देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। 22 साल से विधवा की जीवन गुजार रही महिला अब अपने पति को पाने की चाह में मिन्नतें कर रही है। यह वाक्य गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सेमौरा गांव की है।

Read more: प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more: करोड़पति बनने की चाहत में वकील का किया था यह हाल… देखें वीडियो

गांव का उदय साह 22 साल पहले अचानक से घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिजन यह मान बैठे कि वह किसी हादसे का शिकार हो गया और इस दुनिया से चला गया। पत्नी भी पति को मरा मान विधवा का जीवन गुजारने लगी और अकेले ही अपनी बच्चों की परवरिश करने लगी। अब अचानक से 22 साल बाद अपने पति को देखकर महिला उससे विनती कर रही है कि वह जोगी का भेष छोड़कर उसके साथ रहे। मगर उदय मानने को तैयार नहीं। वह अपनी पत्नी से बार-बार भिक्षा देने का आग्रह कर रहा है। उसका कहना है कि पत्नी की भिक्षा के बिना उसे सिद्धि प्राप्ति नहीं हो सकती, इसलिए मुझे भिक्षा देकर अपने कर्तव्य का पालन करने दें। नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग उसे मनाने में जुटे हैं, मगर वह मानने को तैयार नहीं। अपनी पत्नी से भिक्षा नहीं मिलने के कारण वह आस-पास के गांव में घूम रहा है। उसे मनाने और बाबा गोरखनाथ के धाम पर यज्ञ और भंडारा कराने के लिए गांव के लोग अनाज और पैसे जुटाने में लग गए हैं।

Read more: छेड़खानी करते हो …और बीच सड़क पर थप्‍पड़े-थप्‍पड़ देना शुरू

Read more: वकील मर्डर केस : मास्‍टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…

Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो

Read more:दुस्‍साहस : पुलिस की रायफल छीन भागा तस्‍कर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...