spot_img

एक्शन में सदर एसडीओ, रांची के 23 होटलों में मारा छापा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान
शहर के मिष्ठान भंडार, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
जांच के दौरान पाई गई अनियमितता
नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई
गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही ग्राहकों को उपलब्ध कराएं : एसडीओ

Ranchi : त्योहार के सीजन में रांचीवासियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसे लेकर सदर एसडीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। शहर के 23 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यह जांच अभियान 13 और 14 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। सदर एसडीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला के खाद्य विश्लेषक ने अपनी टीम और मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के साथ विभिन्न मिष्ठान भंडार, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्री की जांच की गई।
जांच के दौरान पाई गई अनियमितता
विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्री की जांच के दौरान कई तरह की अनियमितता पाई गई। मिष्ठान भंडार, होटलों तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम एवं खाद्य सुरक्षा मानक नियम का उल्लंघन किया गया, जैसे :-
1. मिठाई तथा पनीर में स्टार्च की मिलावट।
2. मिठाइयों में अखाद्य रंग का प्रयोग।
3. घी में तेल की मिलावट।
4. प्रतिष्ठान में FSSAI खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं करना।
5. बिक्री के लिए रखी गई मिठाइयों की उत्पादन तिथि और उपयोगिता दिनांक का नहीं लिखा होना।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

शहर के जिन मिष्ठान भंडार, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम एवं खाद्य सुरक्षा मानक नियम का उल्लंघन किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही ग्राहकों को उपलब्ध कराएं : एसडीओ
सदर एसडीओ दीपक दुबे ने मिष्ठान भंडार तथा अन्य खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं, होलसेलर और सप्लायर से अपील की है कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम एवं खाद्य सुरक्षा मानक नियम का पूरी तरह से पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :Durga Puja 2021 : खुला पट, उमंग और तरंग हिलोर मार रही सबके मन में (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें :आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...