Kohramlive : क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपने पिता की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। दिग्गज क्रिकेटर तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन 1999 विश्व कप के दौरान हुआ था। दिग्गज तेंदुलकर उस वक्त इंग्लैंड में थे। सूचना मिलते ही वह भारत लौट आये थे। हालांकि, क्रिया-कर्म के बाद वह लौट गये थे और अगले ही मैच में केन्या के खिलाफ शतक जड़ा था। सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, “बाबा को हमें छोड़े हुये 25 साल हो गये हैं। लेकिन आज अपनी पुरानी कुर्सी पर खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे वह अभी भी यहीं हैं। मैं उस समय केवल 26 साल का था और अब 51 साल का हो चुका हूं। मैं और भी स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि उनका मेरे और अन्य लोगों के जीवन पर कितना प्रभाव था। 43 वर्षों के बाद उनकी 25वीं पुण्य तिथि पर इस स्थान पर आना अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक है। उनकी बुद्धिमत्ता और दयालुता मुझे हर दिन प्रेरित करती रहती है। बाबा के मूल्यों पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा।”
इसे भी पढ़ें : कातिल बनी पापा की परी ऑनलाइन मंगवाई क्लोरोफॉर्म
इसे भी पढ़ें : मिताली से शादी करने वाले हैं? क्या बोल गये क्रिकेटर धवन… जानें
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डिटेल… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साल में 10 गुना कमाई देने का बोल, कर गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की चार लोकसभा सीट पर चुनाव खत्म, रोने लगी एक विवाहिता… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : IAS मनीष रंजन को ED ने दी नई तारीख… जानें कब








