Kohramlive Desk : केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का नियम और आसान बना दिया है। अब वे घर बैठे वीडियो कॉल के माध्यम से यह सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने कस्टमर्स को सिंपल वीडियो कॉल के जरिए (लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा दी है। दोनों बैंकों ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
कब जमा किया जाता है यह सर्टिफिकेट
बता दें कि लाइफ सर्टिफिकेट को नवंबर में जमा किया जाता है। नियम के अनुसार पेंशनर्स इसे पूरे महीने में कभी भी जमा कर सकते हैं। अगर कोई पेंशनभोगी ऐसा करने से चूकता है तो उसकी पेंशन बंद हो सकती है। अब इसे डिजिटल रूप में भी जमा किया जा सकता है। SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्विट करके जानकारी दी है कि अपने वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट (Annual Life Certificate) को जमा करने के लिए आप वीडियो कॉल का सहारा ले सकते हैं।
BOB के ग्राहक ऐसे कर सकते हैं जमा
- इसके लिए आप सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Bankofbaroda.com पर क्लिक करें।
- अब PPO नंबर और अकाउंट नंबर डालें जिससे आपकी पेंशन आती है।
- अब SBI और आधार के साथ अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (OTP) डाल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां दिए गए ऑप्शन में से किसी एक को चुनें।
- इसके बादCall Now or Later ऑप्शन को चुनें।
- अबआपको बैंक द्वारा वीडियो कॉल किया जाएगा और इसके बाद आपके सामने BOB एजेंट दिखने लगेगा।
- इसके बाद आपको अपना फोटो आईडी और आगे डिटेल्स फिल करना होगा।
- आधार के Registered मोबाइल नंबर पर ओटीपी दोबारा आएगा, जिसे दोबारा दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर दें।’
SBI के ग्राहक ऐसे कर सकेत हैं जमा
- पेंशनर्स ‘SBI pensions seva’ वेबसाइट पर विजिट करें और सबसे ऊपर ‘VidioLc’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अकाउंट नंबर सबमिट करें, जिसमें आपको अपनी पेंशन मिलती है, फिर कैप्चा डालें और अपने आधार डेटा का उपयोग करने के लिए चेकबॉक्स को टिक करें।
- उसके बाद अपने वैलिड अकाउंट नंबर के आधार पर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- इसके बाद अपने जरूरी प्रमाण पत्र जमा करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें। अब नए पेज पर अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो कॉल के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें।
- आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए एक कंफर्मेशन भेजा जाएगा।
- कंफर्मेशन के बाद शेड्यूल के अनुसार वीडियो कॉल से जुड़ें। आपको बैंक अधिकारी के साथ कॉल में एक वेरिफिकेशन कोड पढ़ना होगा और अपना पैन कार्ड भी दिखाना होगा।
- वेरिफिकेशन के बाद कैमरे को होल्ड कर दें, जिससे बैंक अधिकारी आपके चेहरे को क्लियरली कैप्चर कर सकें।
- सत्र के अंत में एक मैसेज कंफर्म करेगा कि आपकी इंफॉर्मेशन रिकॉर्ड कर ली गई है।
- इसके बाद पेंशन भोगियों को एसएमएस द्वारा ‘वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस’ के बारे में जानकारी दी जाएगी।
डोर स्टेप सर्विस के जरिए भी कर सकते हैं जमा
बता दें कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अनुसार, पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सर्विस का उपयोग करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जादूगरनी तबस्सुम छोड़ गईं अपनी यादें और बातें… देखें वीडियो








