केवल 20 हजार में बोटी-बोटी काट दी गई रूबिका, DNA कराने में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahebganj : साहेबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में रूबिका का ब्रुटल मर्डर सहसा लोगों को श्रद्धा की हत्या ताजा कर गई। जिस तौर, तरीके और अंदाज से रूबिका को मौत दी गई, ऐसी मौत पहले साहेबगंज में किसी को नहीं दी गई है। दिलदार अंसारी और उसका पूरा परिवार जल्लाद निकला। परित्यक्ता रूबिका की हत्या के पीछे छुपे असली राज भी अबतक दफन है। हालांकि पुलिस का दावा है कि रूबिका की हत्या में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य गुनाहगार दिलदार अंसारी के मामा मोइनुद्दीन को बहुत जोर से खोजा जा रहा है। उसका एक ठिकाना दिल्ली में भी है। पुलिस की एक टीम उसकी खोज में दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। पूरे कांड का खुलासा करने के लिये SIT का गठन किया गया है। इस संबंध में महिला पुलिस ऑफिसर सुषमा कुमारी के बयान पर बोरियो थाने में FIR दर्ज किया गया है।

यहां याद दिला दें कि शनिवार देर शाम बोरियो संथाली पंचायत के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के बेटे मनोज दास ने पुलिस को सूचना दी कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे कुछ मानव अंग हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस को मानव अंग के कई टुकड़े मिले। पास के ही एक बंद मकान से मांस के टुकड़े और हड्डियां मिली। पुलिस का दावा है कि जांच से खुलासा हुआ कि रूबिका की हत्या करने के बाद उसके कई टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिये गये। वहीं कटे सिर के भी कई टुकड़े कर दिये गये, ताकि किसी को कुछ पता ही नहीं चल सके। अब पुलिस DNA टेस्ट कराने का मन बना रही है, ताकि यह सबूत पक्का हो जाये, मिले टुकड़े रूबिका के ही हैं।

दिलदार

वैसे गिरफ्तार दिलदार अंसारी उसकी मां मरियम निशा सहित कई अन्य लोगों ने अपने गुनाह कबूल कर लिया है। इल्जाम है कि रूबिका को फरार मोइनुद्दीन के दोस्‍त मैनुल अंसारी के घर में मारा और काटा गया। इसके लिए उसे 20 हजार रुपये मिले थे। घटना को अंजाम देने के बाद मोइनुद्दीन पुनः दिल्ली भाग गया। गिरफ्तार संदेही गुनाहगारों ने पुलिस को रूबिका के ब्रुटल मर्डर के पीछे छुपे राज के बारे में अहम जानकारी दे दी है। इस हत्याकांड की CID भी अलग से जांच में जुट गई है। संभव है कि पुलिस के कुछ आला अधिकारी साहेबगंज जाकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लेंगे। वहीं इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। हत्यारों के खिलाफ पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में भी जुटी है।

इधर, सोमवार को झारखंड विधानसभा में इस कांड को लेकर खूब हाय-तौबा मची। विपक्ष साहेबगंज में रूबिका की हत्या पर हंगामा किया। वहीं, CM हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश पर राजनीति न करें।

रूबिका

इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें  वीडियो

इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को ऐसी हालत में देख सन्न रह गया धर्मवीर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...