धनबाद : भूली मोड़ के रेलवे लाइन के पास जावेद व दीपक के लोहा गोदाम में आरपीएफ का छापा। मौके से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो लोगों को ट्रेन में लगे बेसिन के साथ पकड़ा गया। साथ ही पूछताछ के लिए आरपीएफ ने गोदाम संचालक को भी अपने साथ ले गई।
उक्त छापेमारी केएन सिंह नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे की चोरी गई सामग्री यहां है। इसी को लेकर छापेमारी की गई, जिसमें ट्रेन का बेसिन समेत कई सामान बरामद हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read more:फंदे पर झूलती मिली 10वीं की छात्रा की लाश
Read more: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का होगा पुनर्वास: सीएम हेमंत सोरेन












