झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, जून भर रखना होगा खास ध्यान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अगर आप जून महीने में भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। पुरी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्लेटफॉर्म विकास कार्यों के कारण भारतीय रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसका असर झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कई ट्रेनें अब निर्धारित अवधि तक पुरी स्टेशन नहीं पहुंचेंगी। कुछ ट्रेनों को मालतीपतपुर स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है, जबकि कुछ का संचालन खुर्दा रोड स्टेशन से किया जायेगा।

पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस के यात्रियों को देना होगा खास ध्यान

रेलवे के मुताबिक 15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 6, 13 और 20 जून को पुरी नहीं जायेगी। यह ट्रेन मालतीपतपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। वहीं 15644 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 4, 11 और 18 जून को पुरी पहुंचने के बजाय मालतीपतपुर स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस बदलाव के कारण पुरी जाने वाले यात्रियों को अंतिम सफर सड़क मार्ग या अन्य वैकल्पिक साधनों से पूरा करना पड़ सकता है।

दुरंतो एक्सप्रेस पर भी पड़ा असर

कोलकाता और पुरी के बीच चलने वाली लोकप्रिय सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस भी विकास कार्य की वजह से प्रभावित रहेगी। 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस 5, 8, 10, 12, 15, 17 और 19 जून को मालतीपतपुर स्टेशन तक ही जायेगी। 22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 और 20 जून को पुरी के बजाय मालतीपतपुर स्टेशन से रवाना होगी।

कामाख्या रूट की दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित

रेलवे ने बताया कि 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 7 और 14 जून को मालतीपतपुर स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 9 और 16 जून को मालतीपतपुर स्टेशन से रवाना होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा योजना पहले से अपडेट कर लें।

राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस का भी बदला ठिकाना

झारखंड और ओडिशा के हजारों यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 4 जून से 19 जून तक पुरी के बजाय खुर्दा रोड स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 5 जून से 20 जून तक खुर्दा रोड स्टेशन से संचालित होगी। इस बदलाव का असर खासकर झारखंड के उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो पुरी दर्शन या समुद्री पर्यटन के लिये इस ट्रेन का उपयोग करते हैं।

दैनिक यात्रियों को भी झटका

सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनें ही नहीं, बल्कि स्थानीय यात्रियों की सुविधा वाली मेमू सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। 68441 जलेश्वर-पुरी मेमू, 68442 पुरी-जलेश्वर मेमू, ये दोनों ट्रेनें 4 जून से 20 जून तक खुर्दा रोड स्टेशन से ही संचालित होंगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। विकास कार्यों के कारण अस्थायी बदलाव किये गये हैं, इसलिये प्रस्थान स्टेशन, आगमन समय और ट्रेन के रूट की जानकारी पहले से प्राप्त करना जरूरी है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में स्थायी सुविधा का रास्ता तैयार करेगी। विकास कार्य पूरा होने के बाद पुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म, आधुनिक सुविधाएं और अधिक सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : सांप के डंसने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में चली गई जा’न…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस-झामुमो आमने-सामने, झामुमो बोला, दोनों सीटों पर हमारा हक…

इसे भी पढ़ें : डोरंडा से उठी एक नई मुहिम, युवाओं को मिला जिंदगी संवारने का संदेश…

इसे भी पढ़ें : ममता के एक और सिपाही ने छोड़ी कुर्सी, TMC में बढ़ीं हलचलें…

इसे भी पढ़ें : पत्नी ने रचा मौ’त का खेल, केले के पेड़ के नीचे दफ्न किया पति…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को जो हुआ, उसने...

जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने जीता दिल…

Ranchi : जब धरती का तापमान बढ़ रहा हो,...

गढ़वा में जजों ने थामी पर्यावरण बचाने की मुहिम…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में न्याय की चौखट पर...