पत्नी ने रचा मौ’त का खेल, केले के पेड़ के नीचे दफ्न किया पति…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के शाहजहांपुर के मानपुर मलिकापुर गांव में उस दिन किसी ने नहीं सोचा था कि घर से कोर्ट की तारीख पर निकला ओमकार सिंह फिर कभी लौटकर नहीं आयेगा। परिवार उसकी राह देखता रहा, लेकिन वक्त के साथ उम्मीदें धुंधली पड़ती गईं और जब राज खुला तो सब दहल गये।

मोहब्बत की वो कहानी, जो बन गई मौत की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि ओमकार की पत्नी ओमा भारती और कांट क्षेत्र के लिंथरा गांव के नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था, लेकिन इस रिश्ते के बीच सबसे बड़ी दीवार था ओमकार। ओमकार को इस संबंध की भनक लग चुकी थी और वह इसका लगातार विरोध करता था। यही विरोध धीरे-धीरे नफरत में बदला और फिर एक खौफनाक साजिश का हिस्सा बन गया।

शराब के जाम में घोल दिया मौत का पैग

पुलिस के अनुसार बीते 23 फरवरी को ओमकार को बहाने से नन्हे के बगीचे में बुलाया गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे में बेसुध हो गया, तब पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने ऐसा खेल खेला कि महीनों तक किसी को शक तक नहीं हुआ।

केले के पेड़ के नीचे दफ्न था राज

मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नन्हे की बगीचे में केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदा गया और ओमकार के शव को वहीं दफना दिया गया। ऊपर से मिट्टी डाल दी गई, मानो कभी कुछ हुआ ही न हो।

भाई की शिकायत बनी सच तक पहुंचने की राह

ओमकार के भाई सत्यवीर सिंह ने पहले गुमशुदगी और बाद में अपहरण की आशंका जताते हुये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। पूछताछ में जब ओमा भारती और नन्हे टूटे, तो पूरा राज सामने आ गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नन्हे की बगीचे से ओमकार का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : भारत में सबसे पहले कहां दस्तक देता है मानसून… जानें

इसे भी पढ़ें : ”केवल NOC से नहीं बचेगी जान”…

इसे भी पढ़ें : ब्राजील में बजा भारत की देसी चीज का डंका, PM मोदी भी हुये मुरीद…

इसे भी पढ़ें : IIT में निकली 80 पदों पर बंपर बहाली, 2 लाख रुपये से ज्यादा वेतन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कब पहुंचेगा मानसून, IMD का बड़ा अपडेट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डोरंडा से उठी एक नई मुहिम, युवाओं को मिला जिंदगी संवारने का संदेश…

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार...

ममता के एक और सिपाही ने छोड़ी कुर्सी, TMC में बढ़ीं हलचलें…

West Bengal : कोलकाता की सियासी गलियों में शुक्रवार...

भारत में सबसे पहले कहां दस्तक देता है मानसून… जानें

Kohramlive : जून का महीना शुरू होते ही देशभर...

”केवल NOC से नहीं बचेगी जान”…

Ranchi : दिल्ली के एक होटल में भीषण अग्निकांड...