रांची : साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई की पटना ब्रांच करेगी। सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम साहिबगंज पहुंची। सबसे पहले सीबीआई टीम साहिबगंज एसपी से मुलाकात करेगी। इसके बाद रूपा तिर्की केस को हैंडओवर लेगी। हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच शुरू करेगी। सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 0922021S0002 दर्ज किया है। रूपा तिर्की मौत मामले में 1 सितंबर को झारखंड हाइकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का निर्देश दिया था।
यहां याद दिला दें कि दिवंगत रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव हाइकोर्ट की शरण में गये थे। पिता को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं था। उनका इल्जाम है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। आनन-फानन में पुलिस ने इसे खुदकुशी करार दे दिया। रूपा तिर्की का पोस्टमार्टम भी कुछ और ही इशारा कर गया। पुलिस कई बिंदु पर गहराई से जांच पड़ताल करना मुनासिब नहीं समझी। ऐसा कुछ सफेदपोश चेहरों को बचाने के लिए किया गया। बोकारो रेंज की पूर्व आईजी प्रिया दूबे ने भी इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करार दे दिया था।
Read More : BREAKING : T-20 विश्व कप के लिए धोनी बने भारतीय टीम के गुरु
Read More :BJP नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, दीपक प्रकाश घायल, बाबूलाल…
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट




