spot_img
spot_img
spot_img

स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : जज अनुभा रावत चौधरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों का साथ दिया और शक्तिस्वरूपा बनकर महत्वपूर्ण कार्य करते हुए अपनी शहादत दी। उक्‍त बातें मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंची झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने कही। वह मुख्य अतिथि की हैसियत से झारखंड/बिहार अधिवक्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्चुअल वेबिनार में पहुंची थी। उन्होंने विस्तार से दर्जनों ऐसी महिलाओं के कार्यों का उल्लेख किया, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका” विषय पर वर्चुअल वेबिनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय की वरीय अधिवक्ता प्रमिला नेसरगी ने भी महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश-सह- अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीरा ताई खडक्कर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका एवं स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए उनके योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सक्षम होगी, तभी राष्ट्र सक्षम होगा। इस वर्चुअल वेबिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनिवास मूर्ति एवं उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सुमन चौहान भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता इन्दु पराशर ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” से किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद, बिहार इकाई की कोषाध्यक्ष अर्चना द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत झारखंड की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक नीता कृष्णा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता माला सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का समापन रानी सिंह द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के साथ हुआ।

झारखंड/ बिहार अधिवक्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वर्चुअल वेबिनार में झारखंड/बिहार के संगठन मंत्री सुनील कुमार, अधिवक्ता परिषद झारखंड के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा,  महामंत्री विजयनाथ कुंवर, बिहार प्रान्त के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री संजीव कुमार, महिला प्रमुख रानी सिंह, झारखण्ड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेन्द्र कृष्णा, प्रशांत विद्यार्थी, भीम महतो, अखौरी अंजनी कुमार, महामाया राय, तनु श्री, कृष्णा कुमारी, आकांक्षा सिंह, नेहा वर्मा, अवनि सिंह, पूनम कुमारी, प्रभा सिंह, शैली कुमारी,सीमा ग्रोवर, अर्चना ठाकुर, महुआ पालित, कोमल मान, रनिका झा, रागिनी कुमारी, शिखा कुमारी सहित सौ से अधिक महिला एवं पुरूष अधिवक्ता शामिल हुये। यह जानकारी झारखंड राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख रितेश कुमार बॉबी ने दी।

इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्‍गज हारे, देखें…

इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…

इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्‍टन हारे, देखें अपडेट…

इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान

इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश

इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्‍टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :टैक्सपेयर्स को लगेगा तगड़ा झटका!, खत्म हो सकती है Old Tax Slab व्यवस्था

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...