Kohramlive Desk : टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी मेजबानी में सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेल रही है। कमान क्रिकेटर रोहित शर्मा के पास है। बता दें कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई। अब न्यूजीलैंड को भी टीम इंडिया ने पहले वनडे में 12 रन से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा वनडे 21 जनवरी को खेला जाना है। इससे पहले यह खबर आ रही है कि रोहित की कप्तानी जा सकती है।
वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित रहेंगे कप्तान?
एक रिपोर्ट में दावा जा रहा है कि रोहित आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 तक ही कप्तानी संभालेंगे। भारत को इसी साल के अंत में अपनी मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। रोहित उस वैश्विक टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इस टूर्नामेंट के साथ ही रोहित शर्मा भारत के वनडे कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। नवनियुक्त उप-कप्तान हार्दिक पांड्या अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup-2024) तक भारत की सीमित ओवरों की कप्तानी संभालेंगे।
हार्दिक को मिल सकता है दायित्व
बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शर्मा इस साल के अंत तक वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे। उनकी टेस्ट कप्तानी और भविष्य पर फैसला वनडे विश्व कप के बाद लिया जाएगा। इस बीच केएल राहुल टेस्ट कप्तानी संभालने की दौड़ में सबसे आगे हार्दिक चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : झरिया की बमबाजी और गोलीबारी में मारा गया निरंजन… देखें
इसे भी पढ़ें : एग्जाम हॉल में टीचर को मा*रा छूरा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला : 1 अप्रैल से ये गाड़ियां हो जायेंगी कबाड़
इसे भी पढ़ें : बम और गोली के धमाकों से थर्राया धनबाद… देखें
इसे भी पढ़ें : पलामू में मुठभेड़… देखें
इसे भी पढ़ें : Maliwal Dragged by car: महिला आयोग की अध्यक्ष भी महफूज नहीं, कार चालक ने घसीटा… देखें
इसे भी पढ़ें : गिल की रनों की बौछार से न्यूजीलैंड पस्त…देखें
इसे भी पढ़ें : सस्ता हो सकता है सरसों तेल…देखें












