spot_img
spot_img

गरीबों के हक पर डाका, मुखिया और अफसर निकले दोषी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस योजना का सपना गरीबों के सिर पर छत देने के लिये बुना गया था, उसी योजना में गड़बड़ी कर कुछ लोगों ने अपने फायदे का ताना-बाना बुन लिया। नगर उंटारी प्रखंड के हलिवंताकला पंचायत में अबुआ आवास योजना में जर्बदस्त हेराफेरी का खुलासा हुआ है। जिला स्तरीय जांच दल ने मौके पर जाकर जब लाभुकों की हकीकत परखी, तो भ्रष्टाचार की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

12 घरों की जांच, 9 फर्जी निकले

जांच टीम ने 12 घरों की भौतिक जांच की, जिनमें 9 लाभुक अपात्र पाये गये। यानी, असली हकदारों को घर नहीं मिला और जो पहले से ही सक्षम थे, उन्हें आवास योजना का लाभ दिला दिया गया। इस गोरखधंधे में पंचायत की मुखिया सबिता देवी, तत्कालीन प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार, और पंचायत सचिव नंद कुमार मेहता का नाम सामने आया है। इन लोगों ने बिना सही जांच किये अपात्र लाभुकों को सरकारी धन का लाभ दिलाया और गरीबों के हक पर डाका डाल दिया।

गरीबों का हक मारने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने साफ शब्दों में कहा कि इस गड़बड़ी में शामिल सभी अफसरों, कर्मचारियों और मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जल्द ही इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, जो सरकारी पैसा गलत तरीके से बांटा गया है, वह वसूला जायेगा और दोषियों को दंडित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :धीरे-धीरे तपने लगा है झारखंड, आने वाले 3-4 रोज में…

इसे भी पढ़ें :रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में प्रशासन मुस्तैद, रामभक्त तैयार…

इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...