spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Sikidiri में दबंगई : घर में चोरी की, धमकी दी, विरोध पर घर भी तोड़ा

Date:

spot_img
spot_img
  • भुक्तभोगी ने सिकिदिरी थाना में करायी नामजद प्राथमिकी दर्ज
  • रात में की थी चोरी, सुबह विरोध जताने पर घर क्षतिग्रस्त किया

रांची : Sikidiri में दबंगई : राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड के सिकिदिरी में जयडीहा में दबंगों ने उत्पात मचाया है। एक घर में देर रात रुपये, जेवरात चुराने के बाद सुबह में जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घर को भी क्षतिग्रस्त किया।

सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जयडीहा  निवासी राथो प्रजापति के घर का खपरैल तोड़कर आधी रात को  दबंगों ने नगद राशि और गहने निकाल लिये थे। इस दौरान विरोध करने पर राथो प्रजापति की मां मंगरी देवी का गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी।

आरोपियों से पूछताछ की तो फिर मचाया उपद्रव

गांव वालों ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो सभी दोबारा घर पहुंचे और फिर घर को भी तोड़ दिया। साथ ही खपरैल पर चढ़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर की वृद्ध महिला मंगरी देवी रोते-बिलखते सिकिदिरी थाना पहुंची और नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

इसे भी पढ़ें : Furniture दुकान में अगलगी से लाखों का सामान खाक

गोतिया के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

मंगरी देवी ने प्राथमिकी में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वृद्ध महिला ने बताया कि सुबह में उनके अपने ही गोतिया के शंकर प्रजापति, उसका पुत्र दिनेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति उसका पुत्र संतोष प्रजापति, सुखदेव कुमार, उसका पुत्र नरेश प्रजापति और महेश प्रजापति घर के खपरैल छप्पर को तोड़ घर में घुसे और बक्से में महिला समिति के रखे 55 हजार निकाल लिए।

छानबीन में जुटी Sikidiri थाना की पुलिस

साथ ही घर में रखे 25 हजार रुपये के जेवर भी ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, तब आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में फिर दोपहर दबंगों ने पारंपरिक हथियार के साथ दोबारा  घर पहुंचे और पूरे घर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर के लोग डरे सहमे से थे। इसके बाद भुक्तभोगी के आवेदन की सूचना का संज्ञान लेते हुए सिकिदिरी थाना पुलिस टीम जयडीहा गांव पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

जमीन विवाद के फैसले के बाद दिया घटना को अंजाम

घटना के बाद घर मालिक रातो देवी ने बताया कि जमीन विवाद का विवाद कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में फैसला आरोपितों के विरोध आया तो उन लोगों को नागवार गुजरा। इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया। भुक्तभोगी ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : Naxal @Lohardaga : मुंशी की गोली मारकर हत्‍या, पोकलेन फूंका

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...