spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Naxal @Lohardaga : मुंशी की गोली मारकर हत्‍या, पोकलेन फूंका

Date:

spot_img
spot_img

लोहरदगा :  Naxal @Lohardaga :  राज्य में नक्सल वारदात में फिर से तेजी आई है। हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में सामने आया है। इसमें पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की नक्‍सलियों ने गोली मार हत्‍या कर दी गई है।

घटना 17 नवंबर मंगलवार की रात की है। विक्‍की संवेदक विकास गुप्ता का फुफेरा भाई था। वह नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है। पिछले वर्ष भी सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को नक्सलियों ने जमकर पीटा था। उस वक्‍त मुंशी विक्की गुप्‍ता का हाथ पैर तोड़ दिया था।

Naxal incident  के बाद घटनास्‍थल पर पर्चा छोड़ा

संदेह जताया जा रहा है कि इस बार उग्रवादियों ने किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी। सीधे पोकलेन और मशीन ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, मुंशी विक्की को कार्य स्थल से 20 मीटर की दूरी में ले जाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : Furniture दुकान में अगलगी से लाखों का सामान खाक

नक्‍सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर पर्चा छोड़ा है। अब तक पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पायी है। जाते-जाते नक्‍सलियों ने एक ट्रैक्टर को बम से उड़ा दिया, जिसकी आवाज से पूरा पेशरार क्षेत्र दहल गया।

थाना से एक किलोमीटर दूरी पर हुई घटना

जानकारी हो कि पेशरार थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढ़ाई करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है। 17 नवंबर की शाम 6 बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया था।

बता दें कि कंट्रक्‍शन कंपनी के मुंशी विक्‍की गुप्‍ता मंगलवार से ही लापता थे। घटना स्थल में उसकी स्कूटी खड़ी पड़ी थी। उसका मोबाइल भी बंद था। वहीं ऑपरेटर समेत तीन लोग जान बचाकर जंगल और गांव की ओर भागे थे।

इसे भी पढ़ें :Big Success : पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...