spot_img

Furniture दुकान में अगलगी से लाखों का सामान खाक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : Furniture दुकान में अगलगी : दिवाली के बाद से राज्यभर में अगलगी की घटनाओं में अचानक से वृद्धि हुई है। अगलगी की नई घटना साहिबगंज में घटी है। 17 नवंबर की देर रात शहर के बंगालीटोला स्थित टुटूल फर्नीचर में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।

दुकान बंद करके गए थे, रात में लगी आग

साहिबगंज के बंगालीटोला में दो भाई संजीव शर्मा और मनीष शर्मा टुटूल फर्नीचर के नाम से अपनी दुकान चलाते हैं। देर रात रोज की तरह उन्होंने दुकान बंद की और फिर अपने घर चले गये थे। आधी रात को उनके एक कर्मचारी ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें : छठ गाइडलाइन बदली, अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घाटों पर पूजा की इजाजत

काफी मशक्कत के बाद बुझी आग

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बुझा पाना आसान नहीं था। अग्निशमन विभाग को सूचना देने पर मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख के अधिक मूल्य के फर्नीचर का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें : कलंक का टीका : यातना… तेरा ही नाम सुनीता है

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...