Ranchi : राजधानी रांची में दिन दहाड़े एक शख्स को लूट लिया गया। बाइक सवार दो अपराधियों ने सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के पास वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने मोहम्मद महमूद से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे और भाग निकले। भागने के क्रम में उनका बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों बाइक सवार बदमाश गिर गये। इसके बाद बाइक को वहीं छोड़ दोनों फरार हो गये। पीड़ित मो महमूद ने लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में महमूद ने पुलिस को बताया कि वे बीते बुधवार को एचडीएफसी बैंक के सर्जना चौक ब्रांच 3.50 लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक से उस पैसे को बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने उनसे पैसों भरा बैग लूट लिया और भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : पिकअप वैन में इस कदर घुसी बाइक कि…
इसे भी पढ़ें : इस बैंक जैसा SMS आये तो हो जाएं अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : एक महीने पहले की थी लव मैरिज, अब इस हाल में मिले दंपति
इसे भी पढ़ें : Income Tax भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी, देख लें वरना…
इसे भी पढ़ें : टीचर के साथ मोची ने क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : धोनी के घुटने की सर्जरी सफल, जानिए कब तक होंगे ठीक
इसे भी पढ़ें : झारखंड में महंगी हुई बिजली… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश




