Kohramlive : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल के मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक जून के लिए भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। वहीं, 2 जून को भी गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हिमाचल में दो और तीन जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चार और पांच जून को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, मध्य और उच्च पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 6 और 7 जून को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर मध्यम दर्जे की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सोलन, सिरमौर, ऊना और बिलासपुर के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। धर्मपुर में 87, कसौली में 80, रामपुर (ऊना) में 68, संगडाह में 58, नैना देवी में 54, सोलन में 52, राजगढ़ में 49, कंडाघाट में 47, ऊना में 46, देहरा गोपीपुर में 43, भराड़ी, श्रीरेणुकाजी में 42-42, बिलासपुर, रोहड़ू और शिमला में 40-40, अर्की, रामपुर बुशहर में 39-39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम हैं।वीरवार को कुकमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और बुधवार को पांवटा साहिब का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का 24 डिग्री रिकॉर्ड किया है। बुधवार के ऊना के अधिकतम तापमान की बात करें तो सामान्य से 15 डिग्री कम रहा है।
इसे भी पढ़ें : Income Tax भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी, देख लें वरना…
इसे भी पढ़ें : पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है : CM
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में पुलिस ने की रेड… क्या मिला देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर
इसे भी पढ़ें : फ्रेस्टिहार क्रीरी गांव में 2 आतंकी धराये, उनके पास से क्या मिला, देखें…
इसे भी पढ़ें : अब्दुल हमीद बनें PIB रांची के जॉइन्ट डायरेक्टर…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, किसके साथ और क्यों… देखें
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बड़ा बाबू को ACB ने दबोचा, कितना ले रहा था रिश्वत… देखें
इसे भी पढ़ें : जियोसिनेमा के डिजिटल पावर प्ले ने तोड़ा वैश्विक रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें : एक साथ 5 गाड़ियों को ठोका, फिर क्या हुआ… देखें












