spot_img
spot_img
spot_img

धोनी के घुटने की सर्जरी सफल, जानिए कब तक होंगे ठीक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों की सफलतापूर्वक सर्जरी हो गई है। उनका सर्जरी गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं। वह इस सीजन आईपीएल में काफी दर्द में रहे थे और उन्हें विकेटकीपिंग के वक्त लंगड़ा कर चलते हुए देखा गया था। ऐसे में धोनी ने आईपीएल के बाद मिले समय में सबसे पहले घुटनों की सर्जरी कराई।

MS Dhoni Surgery: Good news for Thala fans, Dhoni knee surgery successful,can be discharged from hospital soon

सीएसके के मैनेजमेंट के एक करीबी सूत्र ने नाम न छापने की शर्तों पर पीटीआई को बताया- हां, धोनी की गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी हुई है। वह ठीक हैं और एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। रिहैबिलिटेशन शुरू होने से पहले वह कुछ दिनों तक आराम करेंगे। अब ऐसा लगता है कि उनके पास अगले आईपीएल में खेलने के लिए फिट होने के लिए पर्याप्त समय होगा। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि गुरुवार को सर्जरी के बाद उन्होंने धोनी से बात की थी। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन के बाद धोनी से बातचीत हुई। वह ये नहीं समझ सके कि सर्जरी किस खास चीज की हुई है, लेकिन यह जरूर पता चला कि यह एक की-होल सर्जरी है। वह हमारी बातचीत में ठीक लग रहे थे। धोनी की पत्नी साक्षी अस्पताल में उनके साथ मौजूद रहीं। धोनी बुधवार (31 मई) शाम को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

सीएसके मैनेजमेंट ने धोनी के इलाज की देखरेख के लिए अपनी टीम के डॉक्टर डॉ मधु थोट्टापिल को भी मुंबई भेजा है। उनके पूरी तरह से ठीक होने का सही समय अभी भी ज्ञात नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि धोनी लगभग दो महीने में ठीक हो जाएंगे। सोमवार रात आईपीएल जीतने के बाद धोनी ने अगले साल वापस आने और अपने प्रशंसकों के लिए एक अंतिम सीजन खेलने की उम्मीद जताई थी। धोनी ने आईपीएल के पूरे सीजन में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेला था। बैटिंग करते हुए रन लेने के दौरान भी धोनी परेशानी में दिखते थे। बता दें कि बुधवार को सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा था कि धोनी सर्जरी करवाना चाहते हैं या नहीं यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा।आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा था, “यदि आप स्थिति के अनुसार देखें तो यह रिटायरमेंट के एलान का सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए यहां संन्यास की घोषणा करके आप सभी को धन्यवाद कह देना आसाना है, लेकिन मुश्किल काम नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके एक और आईपीएल सीजन खेलने की कोशिश करना है। हालांकि, जितना प्यार मुझे सीएसके के फैंस से मिला है, मैं उन्हें एक और सीजन खेलकर गिफ्ट देना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें : पहली बार इस टॉप 5 लिस्ट में शामिल हुआ JIO… देखें

इसे भी पढ़ें : 18 चक्का ट्रक ने क्या किया युवक का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में डोला भू-माफियाओं का खूंटा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, तब तक छिटपुट बारिश

इसे भी पढ़ें :दारू तस्करी के लिए अपनाया “पुष्पा” स्टाइल, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें :मंडप में ही शुरू हो गए दूल्हा-दुल्हन, करने लगे यह काम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...