Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मार्स, अर्थ, जुपिटर और यूरेनस हाउस के कक्षा 8 से 12 तक के चयनित छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने तर्क रखकर अपनी वाकपटुता और तार्किक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल समूह के चेयरमैन प्रभाष कुमार झा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास और तार्किक सोच को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्रों को धैर्यपूर्वक प्रतिद्वंद्वी के तर्क सुनने और तथ्यों के आधार पर जवाब देने की सीख दी।
सेमीफाइनल में मार्स हाउस और अर्थ हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का विषय था- “ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध उचित है या नहीं?” इस विषय पर छात्रों ने एआई, जेन-जी, सूचना एवं संचार क्रांति के संदर्भ में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किये। रोमांचक मुकाबले में 331 अंकों के साथ मार्स हाउस विजेता बना, जबकि 316 अंकों के साथ अर्थ हाउस उपविजेता रहा। प्राचार्या प्रियम्दा झा ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता छात्रों की तार्किक क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास को विकसित करती है। वहीं, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता के विषयों को समय की जरूरत बताते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में दो और अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : 318 मामलों का निपटारा, 7.11 लाख रुपये का मिला राजस्व
इसे भी पढ़ें : Facebook का नया फीचर, अब ऐसे होगी असली लोगों की पहचान… जानें
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार, इन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा… जानें
इसे भी पढ़ें : सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… बिहार के झंडू ने बढ़ाया देश का मान







