spot_img

वर्दी में आए लुटेरों ने मिर्ची झोंक लूट लिया 2 करोड़ का माल… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिल्ली के पहाड़गंज थाना इलाके से लूट की एक बड़ी वारदात सामने आयी है। यहां लुटेरों ने एक शख्स की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उससे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए।

प्रथम दृष्ट्या जो बातें उछलकर सामने आयी उसके अनुसार पुलिस की वर्दी में आए एक बदमाश ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों को रोका। उसके साथ एक अन्य भी मौजूद था। वह उनसे पूछताछ कर रहा था। इतने में ही पीछे से आए लुटेरों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंक दी। उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली। घटना बुधवार सुबह करीब पौने 5 बजे की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी। पुलिस के पास सुबह 4:49 बजे कॉल आयी थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि इन लोगों के पास जो दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था।

इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें

इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत बरसी, हड़िया दारू बेचने वाली अनिमा की बदल गई किस्मत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...