spot_img

रिक्त पदों को भरने के लिए जनवरी तक बनाएं Road Map : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सीएम हेमंत सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा

रांची : रिक्त पदों को भरने के लिए जनवरी तक बनाएं Road Map : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा। बैठक में विभाग के अधिकारियों को दिये गये निर्देश। उन्होंने कहा कि राज्य के श्रमिकों का सर्वांगीण विकास वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए जनवरी 2021 तक रोड मैप तैयार करें। श्रमिकों के लिए रफ्तार से काम करने वाली टीम बनाएं।

सीएम ने कहा, श्रमिक आजीवन मजदूर नहीं रहेंगे। झारखंड को श्रमिक प्रधान राज्य से बाहर निकलना होगा। जरूरतों के अनुसार नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करना होगा। उन्हें प्रोत्साहित करने और अवसर देने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में यह नई पीढ़ी राज्य के सशक्त आधार बन कर उभरेंगे।

इसे भी पढ़ें : भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्‍ट्री

छूटे श्रमिकों का निबंधन कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक सरकार की जानकारी में हैं।  इससे अधिक भी हो सकते हैं। इसलिए उनका भी निबंधन कराएं। इनके कल्याण के लिए विभाग कार्य योजना तैयार करे। अंतरराज्यीय पलायन की स्थिति और श्रमिकों की संख्या का जुटान करें। ऐसे श्रमिकों के लिए टोलफ्री नंबर जारी करें, जिससे वे अपनी परेशानी साझा कर सकें और सरकार को उनकी परेशानियों के निवारण का अवसर मिल सके। उनके मौन को गंभीरता से सुनने और समझने की जरूरत है।

बाजार की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई में सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले बच्चों को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देना उचित होगा। बाजार में सर्वे कराएं। अगले पांच वर्ष में बाजार की मांग क्या होगी, उस मांग के अनुसार प्रशिक्षण दें। आधुनिक तकनीक से बच्चों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो। बैठक में मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग  सत्यानंद भोक्ता,  मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : 7 खटिया की रस्सी से भी नहीं मिला गहराई का थाह #ShivlokDham

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP