Kohramlive : रिम्स के तर्ज पर एक और मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। राजधानी रांची में बनने वाले इस नये मेडिकल कॉलेज का नाम RMCH यानी रांची मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल होगा। इसके लिये राज्य सरकार करीब 11 अरब रुपये खर्च करेगी। करीब 25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस हॉस्पिटल को बनाने के लिये सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है।
ढाई साल में पूरा हो जायेगा RMCH का निर्माण का काम
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि RMCH के निर्माण के लिये 10 अरब 74 करोड़ 68 लाख 700 रुपये की स्वीकृति सरकार ने दी है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। नये मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने से रिम्स में मरीजों की भीड़ कम हो जायेगी। वहीं, मरीजों को इलाज के लिए परेशान भी नहीं होना होगा।
इस नये मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी एंड डायग्नोस्टिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम सभी चीजों का निर्माण किया जायेगा। यहां पर स्टूडेंट, नर्स, डॉक्टर सभी के लिये आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस अस्पताल का निर्माण दो चरणों में किया जायेगा। प्रधान सचिव ने कहा कि पहले चरण में मेडिकल कॉलेज बनेगा। वहीं, दूसरे चरण में फैकल्टी के लिये आवास और स्टूडेंट के लिये हॉस्टल आदि का निर्माण किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर