Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू यादव के पटना में चाहनेवालों का इंतजार आज खत्म हो गया। लालू आज दिल्ली से पटना पहुंच गये। व्हील चेयर पर बैठ लालू एयरपोर्ट से बाहर निकले। बेटा तेज प्रताप यादव भी उनके साथ थे। लोकनायक जयप्रकाश एयरपोर्ट के बाहर लालू के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाहर निकलते ही राजद सुप्रीमो ने हाथ हिला कर लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। वहीं, एयरपोर्ट से लेकर राबड़ी आवास तक समर्थकों की भारी भीड़ दिखी। उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार लालू यादव पटना पहुंचे हैं। ऐसे में बिहार के अलग-अलग जिलों से उनके समर्थक उनका हाल जानने पटना पहुंच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एयर एम्बुलेंस की हुई शुरुआत, कैसे होगी बुकिंग, जानें यहां
इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आनंद मोहन की रिहाई पर छलक आये DM की बेवा और बेटी के आंसू… देखें क्यों















