MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में RJD के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने साइड नहीं देने पर अपने बॉडीगार्ड और ड्राइवर को कहकर युवक को पिटवा दिया। घटना शहर के कचहरी-बरियारपुर रोड में हुई। पीड़ित युवक रोहित ने बताया कि उसके पिता मोतिहारी पुलिस केंद्र में सब-इंस्पेक्टर हैं। उसने SP को आवेदन दिया है। बताया कि सड़क पर काफी भीड़भाड़ थी। साइड नहीं देने पर महेश्वर सिंह ने बॉडीगार्ड और ड्राइवर को पीटने का निर्देश दिया। इसके बाद बॉडीगार्ड व ड्राइवर उसपर भिड़ गए।
गंभीर रूप से घायल हो गया रोहित
बीच सड़क पर ही बॉडीगार्ड ने रोहित को पटक दिया और अपने बूट से गर्दन दबाने लगा। इससे वह जख्मी हो गया। बाद में राहगीरों ने बीच-बचाव की। इस दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। राहगीरों के बीच-बचाव के बाद पूर्व विधायक और उनके बॉडीगार्ड वहां से निकल गए। पूरी घटना के दौरान पूर्व विधायक सारा तमाशा देख रहे थे। SP नवीन चंद्र झा ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के बॉडीगार्ड द्वारा भी आवेदन देने की चर्चा है।
इसे भी पढ़ें : प्यार के दुश्मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP
इसे भी पढ़ें : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर
इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी








