spot_img

IPL : 8 विकेट से हारी कोहली की RCB, मैन ऑफ द मैच बने Rituraj

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : कोहली की RCB को CSK ने 8 विकेट से मात दी है। सीएसके ने 146 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर (150/2 ) हासिल कर लिया. Rituraj गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए नाबाद 65 रन बनाते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.

चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने 46 रन जोड़े. डुप्लेसिस को क्रिस मॉरिस कैच आउट कर दिया. गायकवाड़ और अंबति रायडू ने 67 रन जोड़े. युजवेंद्र चहल ने रायडू ने बोल्ड किया. इसके बाद गायकवाड़ और कप्तान धोनी ने टीम को जीत तक पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : IPL : 59 रनों से दिल्‍ली को हराकर कोलकाला टॉप 4 में बरकरार

Rituraj गायकवाड़ की धमाकेदार पारी

सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने 51 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 65 रन बनाए. उन्होंने अंबति रायडू (27 गेंदों पर 39, 3 चौके, 2 छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने क्रिस मॉरिस पर विजयी छक्का लगाकर चेन्नई का स्कोर 18.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : Mahanavmi और दशहरा साथ-साथ, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

RCB ने बनाया था 145/6 का स्कोर

विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया और एबी डिविलियर्स के साथ क्रीज पर पर्याप्त समय बिताया, लेकिन इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 145/6 रन ही बना पाई. पिच धीमी दिखी और ऐसे में रन बटोरना आसान नहीं था. कोहली ने 43 गेंदें खेलीं और 50 रन बनाए, लेकिन इसमें केवल एक चौका और एक छक्का शामिल है.

डिविलियर्स 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 39 रन ही बना पाए. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. आरसीबी ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 20 रन बनाए और इस बीच 4 विकेट गंवाए. चेन्नई की तरफ से सैम कुरेन ने 3 ओवरों में 19 रन देकर 3, जबकि दीपक चाहर ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट लिये.

इसे भी पढ़ें : Sad : विजयादशमी पर बुझा घर का चिराग, नदी में बहे रांची के तीन बच्चे

इसे भी पढ़ें : Puja : मुख्यमंत्री ने पत्नी संग किया हवन और कन्या पूजन

इसे भी पढ़ें :

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: