spot_img

Puja : मुख्यमंत्री ने पत्नी संग किया हवन और कन्या पूजन

Date:

spot_img
spot_img
  • राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर की गई पूजा-अर्चना
  • झारखंड की सुख, समृद्धि और समग्र विकास की कामना

रांची : राज्यभर में महानवमी की Puja धूमधाम से संपन्न हुई। राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में भी पूजा, हवन, कन्या पूजन भक्तिभाव से किए गए। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ शरीक हुए। सीएम ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हवन किया और कन्या की Puja भी की। पूजा के दौरान सीएम के पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन, सीएम की माता रूपी सोरेन और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

राज्य के लिए मांगी समृद्धि

दशहरा के मौके हुई पूजा-अर्चना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा से राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और समग्र विकास की कामना की। उन्होंने पत्नी के साथ कुंवारी कन्याओं की पूजा की और फिर अपने हाथों से उनको भोजन भी परोसा।

इसे भी पढ़ें : Mahanavmi और दशहरा साथ-साथ, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

सत्य की जीत है दशहरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि  दशहरा  बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है । मां दुर्गा हर किसी की मनोकामना पूरी करती हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  हम सभी इस मौके पर समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें।

इसे भी पढ़ें : त्योहारों पर अवश्य याद रखें Vocal for Local का संकल्प : मोदी

हरीश रावत से की मुख्यमंत्री ने मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने एक-दूसरे को दशहरा महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है । उन्होंने उम्मीद जताई कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्यवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी ।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...