spot_img

Sad : विजयादशमी पर बुझा घर का चिराग, नदी में बहे रांची के तीन बच्चे

Date:

spot_img
spot_img
  • एक बच्चे का शव मिला, दो की हो रही तलाश
  • छुट्टी के दिन पिकनिक मनाने कोयल नदी आया था परिवार
  • गुमला से 80 किमी दूर बसिया के बाघमुंडा में घटी घटना

गुमला : महानवमी और विजयादशमी के मौके पर पिकनिक मनाना रांची के एक परिवार को भारी पड़ गया। इस दौरान एक Sad वाकया घट गया और घर का एक चिराग बुझ गया। नदी में नहाने उतरे परिवार के तीन बच्चे बह गए। उनमें से एक की मौत हो गई और दो बच्चों की तलाश हो रही है। घटना गुमला जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बसिया प्रखंड के बाघमुंडा स्थित कोयल नदी में हुई। अचानक नदी में पानी बढ़ गया और नदी में खेल रहे बच्चे उसमें बह गए।

नामकुम के महुआटोली के रहने वाले हैं

रांची के नामकुम के महुआटोली मुहल्ले के जेम्स एक्का अपने परिवार के साथ छुटियां मनाने बघमुण्डा पर्यटक स्थल सुबह करीब 11 बजे पहुंचे थे। जेम्स के साथ उनकी बहन दीप्ति भी अपने बच्चों और परिवार के साथ थीं। दिन के 12 बजे परिवार के सात बच्चे और जेम्स की पत्नी की बहन दीपिका के साथ कोयल नदी में बालू के टापू खेल रहे थे। दोपहर करीब एक बजे से नदी में पानी बढ़ने लगा पर नदी में खेल रहे बच्चे ज्यादा समझ नहीं सके।

इसे भी पढ़ें : त्योहारों पर अवश्य याद रखें Vocal for Local का संकल्प : मोदी

दिन के 1.30 बजे नदी में पानी अचानक काफी बढ़ गया। दीपिका और सभी सात बच्चे नदी से भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी बहने लगे। किसी तरह चार बच्चे और दीपिका बाहर आ गए, जबकि जेम्स केरकेट्टा का बेटा अंकित अर्पण एक्का (11)  जयकांत एक्का (15) और जेम्स की बहन दीप्ति की छह साल की बेटी इशिका बह गए। पुलिस ने 11 वर्षीय अंकित अर्पण का शव बरामद कर लिया है। वहीं, जयकांत और इशिका की तलाश जारी है।

खुशियां मातम में बदल गईं

त्योहार की खुशियां इस Sad घटना के बाद अचानक मातम में बदल गई। घटना स्थल पर जेम्स एक्का और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर इस हादसे की जानकारी मिलने बसिया एसडीओ संजय  पीएम कुजूर, एसडीपीओ दीपक कुमार घटना स्थल पहुंच गए हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने कोयल नदी में बहे बच्चों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : Mahanavmi और दशहरा साथ-साथ, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

इसे भी पढ़ें :

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: