Giridih : जमीन विवाद में हुये खूनी संघर्ष में बाप और भाईयों ने मिलकर राजेंद्र स्वर्णकार पर हमला कर दिया। तलवार से ताबड़तोड़ हमले में राजेंद्र, उनके बेटे संजय और संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी संजय और संदीप का इलाज चल रहा है। परिवार के बीच हिंसक झड़प की यह घटना गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज के महादेवडीह गांव में हुई। घटना के बाद से राजेंद्र के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सभी आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र स्वर्णकार ने अपने सगे भाइयों पर घर में घुसकर चोरी करने का इल्जाम लगाया था। थाने में शिकायत के बाद परिवार में पहले से चल रहा संपत्ति का विवाद और गहरा गया।
पीड़ित परिवार का इल्जाम है कि राजेंद्र स्वर्णकार के पिता कैलाश स्वर्णकार, भाई सुमन स्वर्णकार, सुजीत स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब अचानक घर में घुसे। राजेंद्र और बड़े बेटे संजय पर तलवार से हमला कर दिया। राजेंद्र की पत्नी और बहू ने छोटे बेटे संदीप को हमले की जानकारी दी। घर पहुंचे संदीप पर भी तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें तीनों बाप-बेटे जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Read More :सपा ने खोला वादों का पिटारा, अखिलेश बोले…
Read More :UP में BJP का मेनिफेस्टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग






