कोहराम लाइव डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चौथे और सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट मैच में विनिंग पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को बड़ी बेनिफिट मिला है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ कई साल का करार हुआ है। अब कंपनी ऋषभ के व्यावसायिक और विपणन अधिकारों को देखेगी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने ऋषभ पंत के साथ अनुबंध करने की घोषणा कर दी है।
इसे भी पढ़ें :पत्नी मायके में .. पति रह रहा था दूसरी के साथ , और फिर …
पहली बार क्रिकेट खिलाड़ी से अनुबंध
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स कंपनी मुख्य तौर पर ओलंपिक खेलों, कबड्डी और फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों का काम देखती है। यह पहला मौका है,जब कंपनी ने क्रिकेट के खिलाड़ी के साथ करार किया है। कंपनी ने इससे पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के साथ भी करार किया था. बता दें कि इससे पहले पंत कार्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े थे।
इसे भी पढ़ें :पुणे: कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की लैब में लगी आग
मैच के बाद ऋषभ ने दिया रिएक्शन
गाबा में भारत को पहली बार टेस्ट मैच जिताने के बाद पंत ने कहा, “यह मेरे जीवन का अभी तक सबसे बड़ा पल है। मैं इस बात से खुश हूं कि सपोर्ट स्टाफ और मेरी टीम के सभी साथियों ने तब मेरा साथ दिया जब मैं खेल नहीं रहा था। यह सपने जैसी सीरीज रही है।
इसे भी पढ़ें :रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)









