Kohramlive : एक शख्स ने 12 फुट लंबे सांप की जान ले ली। जिस लाठी से मारा, उसी लाठी में मृत सांप को टांग कर ले जाने लगा। तभी किसी ने उसका मोबाइल से वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस युवक ने मरे सांप को जमीन में दफना दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को धर लिया। उसकी निशानदेही पर गड्ढे खोदकर मरे सांप को बाहर निकाला। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन रक्षक संजय कुमार की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं सांप का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सांप की रीढ़ की हड्डी टूटने, सर में चोट लगने, इंटरनल ब्लैडिंग, ब्रेन डैमेज होने के कारण मौत हुई। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान के साथ सांप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह वाक्या बागपत के छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव का है।
ग्रामीण सत्येंद्र सरोहा, राजेंद्र सिंह व संजीव ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को सरोहा पट्टी शिव मंदिर में सर्प की तेरहवीं पर विधि-विधान अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने सांप की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में जवान ने जवान पर चलाई गोली… मचा तहलका
इसे भी पढ़ें : खू*नी जंग में झरिया दहला, रोया परिवार… देखें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में नहीं हो अवैध खनन : CM
इसे भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में सलटा डाला भाई को, सुनें क्या बोले SP…
इसे भी पढ़ें : लब पर कीर्ति के नाम का जिक्र करने वाला अब दुनिया में नहीं रहा… देखें
इसे भी पढ़ें : अगले सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें : सोनू शर्मा को ट्रेन में आया हार्ट अटैक…देखें
इसे भी पढ़ें : निकला जा रहा था शादी का मुहूर्त, तभी दुल्हन ने क्या किया… देखें वीडियो















