New Mexico : वर्जिन ग्रुप के फाउंडर Richard Branson ने रविवार को इतिहास रच दिया। 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा से लौटे Richard Branson ने वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन से 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा करके लौटे। लैंडिंग के साथ ही उन्होंने अपने इस अनुभव को यादगार बताया। वर्जिन गैलेक्टिक के पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी में सवार होकर ब्रैन्सन अंतरिक्ष के किनारे तक गए और वहां भारहीनता का अनुभव भी किया।

उड़ान से पहले Richard Branson ने कहा कि मेरा मिशन स्टेटमेंट है, मेरे नाती-पोतों, आपके नाती-पोतों और सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क भी पहुंचे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।

वर्जिन के इस प्लेन ने रात करीब 8.10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी थी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि इसे शाम 6.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया था।
ब्रैन्सन ने कहा कि अगले साल कॉमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वे खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। अगर यह उड़ान कामयाब रहती है तो उनकी कंपनी वर्जिन अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल टूर शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लेगी।
रॉकेट में कुल 6 लोग
रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़े हैं। उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोगों ने उड़ान भरी। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन गई हैं। 34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं।
Read more:मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ा, लगभग 20 हजार कैश ले उड़े चोर
Read more:अनोखा रिवाज… Marriage के बाद तीन दिनों तक टॉयलेट में नो इंट्री, देखें वीडियो
Read more:CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट
Read more:महिलाओं को Sex Workers बनने पर विवश कर रहा ये वजह…
Read more:शादी के फेरे लेने से पहले जंगल में भाग गए दूल्हे राजा, फिर….
Read more:निखिल के मर्डर के बाद खुला राज, डीएसपी था सट्टेबाज…
Read more:मनचाहा नेग नहीं मिला, उतार दिया मासूम को मौत के घाट
Read more:15 August से पहले धमाका करना चाहते थे आतंकी: ADG प्रशांत कुमार
Read more:बाइक ने पीछे से TRUCK में मारी टक्कर, युवक गंभीर
Read more:ATS का खुलासा: 2 टेररिस्ट गिरफ्तार, सीरियल ब्लास्ट का था प्लान












